अ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

अ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

अ  से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

हिंदी भाषा में एक ही अर्थ को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रयोग किया जाता है। समान या मिलते-जुलते अर्थ वाले इन शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहा जाता है। विद्यार्थियों के लिए पर्यायवाची शब्द हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण भाग हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनसे संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में अ से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द उनकी सरल सूची के साथ दिए गए हैं। यह सूची स्कूल के विद्यार्थियों, हिंदी व्याकरण सीखने वालों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।

“अ” से शुरू होने वाले प्रमुख पर्यायवाची शब्द

[1] अंक – संख्या, गिनती, क्रमांक, निशान, चिह्न, छाप ।

[2] अंकमाल – अंकवार, आलिंगन, प्रेमालिंगन ।

[3] अंकुर – कोंपल, अँखुवा, कल्ला, नवोद्भिद्, कलिका, गाभ।

[4] अंकुश – प्रतिबन्ध, रोक, दबाव, रुकावट, नियन्त्रण।

[5] अंचल – पल्लू, छोर, क्षेत्र, अंत, प्रदेश, आँचल, किनारा।

[6] अंग – अवयव, अंश, कला, हिस्सा, भाग, खण्ड, उपांश, घटक, टुकड़ा।

[7] अंबर – आकाश, गगन, नभ, व्योम, आसमान

[8] अगाध – अथाह, गम्भीर, गहन, गहरा, असीम, अपार।

[9] अग्नि – आग, अनल, पावक, जातवेद, कृशानु, वैश्वानर, हुताशन, रोहिताश्व, वायुसुख, हव्यवाहन ।

[10] अचानक – अकस्मात, अनायास, एकाएक, दैवयोग।

[11] अच्छा – उचित, उपयुक्त, ठीक, सही, बढ़िया, चोखा, बेहतर।

[12] अजनबी – अपरिचित, अनजान, अज्ञात, गैर, नावाकिफ, अनभिज्ञ ।

[13] अटल – अडिग, स्थिर, पक्का, दृढ़, अचल, निश्चल ।

[14] अठखेली – कौतुक, क्रीड़ा, खेल-कूद, चुलबुलापन, उछल-कूद, हँसी-मजाक।

[15] अमृत – अमिय, पीयूष, अमी, मधु, सोम, सुधा, सुरभोग।

[16] अयोग्य – अनर्ह, योग्यताहीन, नालायक, नाकाबिल ।

[17] अर्थ – अभिप्राय, प्रयोजन, आशय, तात्पर्य, मतलब।

[18] अर्जुन – भारत, गुडाकेश, पार्थ, सहस्रार्जुन, धनञ्जय।

[19] अवज्ञा – अनादर, तिरस्कार, अवमानना, अपमान ।

[20] अश्व – घोड़ा, तुरंग, हय, बाजि, सैन्धव, घोटक, बछेड़ा।

[21] असुर – रजनीचर, निशाचर, दानव, दैत्य, राक्षस, दनुज, यातुधान।

[22] अड़ंगा – रुकावट, विघ्न, अवरोध, व्यवधान ।

[23] अतिथि – मेहमान, पहुना, अभ्यागत, रिश्तेदार, नातेदार, आगन्तुक।

[24] अतीत – पूर्वकाल, भूतकाल, विगत, गत।

[25] अनाज – अन्न, शस्य, धान्य, गल्ला, खाद्यान्न ।

[26] अनाड़ी – अनजान, अनभिज्ञ, अज्ञानी, अकुशल, अदक्ष, अपटु, मूर्ख, अल्पज्ञ, नौसिखिया।

[27] अनार – सुनील, वल्कफल, मणिबीज, बीदाना, दाड़िम, रामबीज, शुकप्रिय ।

[28] अनिष्ट – बुरा, अपकार, अहित, नुकसान, हानि, अमंगल।

[29] अनुकम्पा – दया, कृपा, मेहरबानी।

[30] अनुमान – अन्दाज, अटकल, कयास ।

[31] अनुरक्त – मग्न, व्यस्त, तल्लीन, आसक्त ।

[32] अनुपम – सुन्दर, अतुल, अपूर्व, अद्वितीय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अनूठा ।

[33] अनुसरण – नकल, अनुकृत, अनुगमन ।

[34] अपमान – अनादर, उपेक्षा, निरादर, बेइज्जती ।

[35] अप्सरा – परी, देवकन्या, अरुणप्रिया, सुखवनिता, देवांगना, दिव्यांगना।

[36] अभय – निडर, साहसी, निर्भीक, निर्भय, निश्चिन्त।

[37] अभागा – बदनसीब, भाग्यहीन, बदकिस्मत, कर्महीन ।

[38] अभाव – कमी, तंगी, न्यूनता, अपूर्ति।

[39] अभिजात – कुलीन, सुजात, खानदानी।

[40] अभिप्राय – प्रयोजन, आशय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, मंतव्य, विचार।

[41] अभिज्ञ – जानकार, विज्ञ, परिचित, ज्ञाता।

[42] अभिमान – गौरव, गर्व, नाज, घमंड, दर्प, स्वाभिमान।

[43] अभियोग – दोषारोपण, कसूर, अपराध, गलती।

[44] अभिलाषा – कामना, मनोरथ, इच्छा, आकांक्षा, ईहा, ईप्सा, चाह, लालसा, मनोकामना।

[45] अभिवादन – नमस्ते, नमस्कार, प्रणाम, दण्डवत, राम-राम ।

[46] अभ्यास – रियाज, पुनरावृत्ति, दोहराना, मश्क।

[47] अमर – मृत्युंजय, अविनाशी, अनश्वर, अक्षर, अक्षय।

[48] अमीर – धनी, धनाढ्य, सम्पन्न, धनवान, पैसेवाला।

[49] अशोक – ताम्रपल्लव, हेमपुष्पक, कर्णपूरक, पिण्डपुष्पक, रक्तपल्लव, अंगनाप्रिय ।

[50] अनन्त – असंख्य, अपरिमित, अगणित, बेशुमार।

[51] अज्ञानी – अनभिज्ञ, अनजान, मूर्ख, मूढ़, अबोध, नासमझ।

[52] अगुआ – अग्रणी, सरदार, मुखिया, प्रधान, नायक।

[53] अधर – रदन, छद, रदपुट, होंठ, ओष्ठ।

[54] अध्यापक – आचार्य, शिक्षक, गुरु, व्याख्याता, अवबोधक, अनुदेशक।

[55] अंधकार – तम, तिमिर, ध्वान्त, अंधियारा।

[56] अनल – धूमकेतु, पावक, कृशानु, हुताशन, अग्नि, आग।

[57] अघाना – छकना, तृप्त होना, सन्तुष्ट होना, पेट भरना।

[58] अनुरूप – अनुकूल, संगत, अनुसार, मुआफिक ।

[59] अपकार – अनिष्ट, अमंगल, अहित, अनहित ।

[60] आतुर – बेचैन, अधीर, उद्विग्न, आकुल।

[61] अनोखा – विलक्षण, अद्भुत, अनूठा, विचित्र।

[62] अन्तःपुर – रनिवास, भोगपुर, जनानखाना हरम।

[63] अदृश्य – अन्तर्धान, तिरोहित, ओझल, लुप्त ।

[64] अकाल – भुखमरी, कुकाल, दुष्काल, दुर्भिक्ष।

[65] अशुद्ध – दूषित, गंदा, अपवित्र, अशुचि।

[66] असभ्य – अभद्र, अविनीत, अशिष्ट, गँवार, उजड्ड।

[67] अभिप्राय – आशय, तात्पर्य, उद्देश्य, मंशा।

[68] अनुपम – अतुल, अपूर्व, अप्रतिम, निरूपम, अद्वितीय, बेजोड़।

[69] अधम – नीच, निकृष्ट, पतित।

[70] अवज्ञा – तिरस्कार, अवहेलना, अवमान, तौहीन।

[71] अतीत – विगत, व्यतीत, गत, गुजरा हुआ, बीता हुआ।

[72] अनिश्चित – भ्रामक, संदिग्ध, अनिर्णीत।

[73] अपकीर्ति – अपयश, बदनामी, निंदा, अकीर्ति।

[74] अध्ययन – अनुशीलन, पारायण, पठनपाठन, पढ़ना।

[75] अनुरोध – अभ्यर्थना, प्रार्थना, विनती, याचना, निवेदन।

[76] अखण्ड – पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, अविभक्त, समूचा, पूरा।

[77] अपराधी – मुजरिम, दोषी, कसूरवार, सदोष।

[78] अधीन – आश्रित, मातहत, निर्भर, पराश्रित, पराधीन ।

[79] अनुचित – नाजायज, गैरवाजिब, बेजा, अनुपयुक्त, अयुत।

[80] अन्वेषण – अनुसन्धान, गवेषण, खोज, जाँच।

[81] अनबन – विवाद, झगड़ा, तकरार, बखेड़ा।

[82] अमूल्य – अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती ।

ऊपर दिए गए अ से पर्यायवाची शब्द हिंदी शब्दावली को बेहतर बनाने में उपयोगी हैं। इन शब्दों का अभ्यास करने से विद्यार्थियों को हिंदी व्याकरण, लेखन तथा विभिन्न परीक्षाओं में सहायता मिल सकती है। पर्यायवाची शब्दों को याद करने के साथ-साथ उनका वाक्यों में प्रयोग करना भी उपयोगी रहता है।

Related posts

Leave a Comment