समूहार्थक शब्द: परिभाषा, प्रकार और उदाहरण — संख्यावाचक समूहार्थक शब्द

समूहार्थक शब्द (Collective Noun)

समूहार्थक शब्द (Collective Noun)

हमारी रोज़मर्रा की भाषा में ऐसे अनेक शब्दों का प्रयोग होता है, जो एक व्यक्ति के बजाय कई व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का अर्थ बताते हैं। अंग्रेजी में इन्हें Collective Noun कहा जाता है। हिंदी में इन शब्दों को समूहार्थक शब्द कहा जाता है।

उदाहरण के लिए, ‘सेना’ शब्द सुनते ही सैनिकों के समूह का अर्थ स्पष्ट हो जाता है। इसी प्रकार ‘ढेर’ शब्द किसी वस्तु, जैसे अनाज या अन्य सामान के एक स्थान पर इकट्ठा होने का बोध कराता है।

समूहार्थक शब्द मुख्य रूप से दो वर्गों में बाँटे जाते हैं—

  1. चेतन प्राणियों के समूहार्थक शब्द — जो मनुष्यों, पशुओं या अन्य जीवित प्राणियों के समूह को दर्शाते हैं।
  2. अचेतन या जड़ वस्तुओं के समूहार्थक शब्द — जो निर्जीव वस्तुओं के समूह या संग्रह का अर्थ प्रकट करते हैं।

अतः जिन शब्दों के माध्यम से अनेक व्यक्तियों, जीवों या वस्तुओं के एक साथ होने अथवा समूह का बोध होता है, उन्हें समूहार्थक शब्द कहा जाता है।

“वे विकारी शब्द, जिनसे अनेक व्यक्तियों, जीवों और जड़ पदार्थों के समूह या समुदाय का बोध होता है, समूहार्थक शब्द (Collective words) कहलाते हैं।”

विद्यार्थियों की सुविधा और अध्ययन-अभ्यास को ध्यान में रखते हुए नीचे कुछ प्रमुख समूहार्थक शब्द उदाहरण सहित दिए जा रहे हैं।

अवली — ‘अवली’ शब्द संस्कृत के ‘अवलि’ से बना है। हिंदी में इसके दोनों रूप प्रचलन में मिलते हैं। इसका प्रयोग किसी विषय से संबंधित अनेक वस्तुओं या रचनाओं के क्रमबद्ध समूह के लिए किया जाता है।

उदाहरण: प्रश्नों की अवली — प्रश्नावली, नियमों की अवली — नियमावली, दोहों की अवली — दोहावली आदि।

 

समूहार्थक शब्द समूह का अर्थ
अमराई आम के पेड़ों का समूह
आगार कोष का आगार (कोषागार), धन का आगार (धनागार), ग्रन्थों का आगार (ग्रन्थागार)
अम्बार पुस्तकों का अम्बार, कपड़ों का अम्बार, लकड़ी का अम्बार
कक्षा विद्यार्थियों की कक्षा
कुल गुरुकुल, आचार्यकुल, ब्राह्मणकुल, क्षत्रियकुल, वैश्यकुल, शूद्रकुल इत्यादि
गड्डी ताश की गड्डी, नोटों की गड्डी
गण तारागण, नक्षत्रगण, अध्यापकगण, छात्रगण, कर्मचारीगण
गुच्छ/गुच्छा पुष्प गुच्छ/गुच्छा, अंगूर गुच्छ/गुच्छा, चाबियों का गुच्छ/गुच्छा
गट्ठर पुस्तकों का गट्ठर, कपड़ों का गट्ठर
गोल खिलाड़ियों का गोल, छात्रों का गोल, गुंडों का गोल, शत्रुओं का गोल
घटा काले बादलों के समूह का नाम (काली घटा)
चट्टा-बट्टा खिलौनों का चट्टा-बट्टा
दल यात्री दल, डाकू दल, चोर दल, छात्र दल, आन्दोलनकारियों का दल
पंक्ति छात्रों की पंक्ति, सिपाहियों की पंक्ति, पौधों की पंक्ति इत्यादि

अन्य समूहार्थक शब्द

शब्द समूह का अर्थ
वाडव समुद्र का अग्निसमूह
मण्डल/मण्डली मन्त्रिमण्डल, शिष्टमण्डल, प्रभामण्डल; गायकों की मण्डली, भजनमण्डली, नाटकमण्डली, मूर्खमण्डली इत्यादि
यूथ गजयूथ, मृगयूथ, वराहयूथ
राशि अंकराशि, धनराशि, अन्नराशि इत्यादि
राजि वृक्षराजि, पुष्पराजि, वनराजि इत्यादि
वर्ग अध्यापक वर्ग, अधिकारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग
वृन्द तारकवृन्द, नारिवृन्द, सभ्यवृन्द आदि
समाज शिष्ट समाज, अशिष्ट समाज
समूह पशुसमूह, वानरसमूह, मृगसमूह, दानवसमूह, छात्रसमूह इत्यादि
समुदाय छात्रसमुदाय, जनसमुदाय आदि
संग्रह कविता संग्रह, विचार संग्रह, भजन संग्रह आदि

अरबी-फारसी के समूहवाची शब्द

शब्द समूह का अर्थ
अम्बार (फारसी) फलों का अम्बार, पुस्तकों का अम्बार
कतार (अरबी) छात्रों की कतार, वृक्षों की कतार
काफिला (अरबी) ऊँटों का काफिला, शरणार्थियों का काफिला, राहगीरों का काफिला
कारवाँ (अरबी) यात्रियों का कारवाँ
गिरोह (फारसी) डाकुओं का गिरोह, गुंडों का गिरोह
फौज (अरबी) सैनिकों का समूह

संख्यावाचक समूहार्थक शब्द

उपरोक्त शब्दों के अतिरिक्त हिंदी में कई ऐसे समूहार्थक शब्द भी मिलते हैं, जिनकी शुरुआत किसी संख्या से होती है। ऐसे शब्द किसी निश्चित संख्या में व्यक्तियों, वस्तुओं या समूहों का बोध कराते हैं। साहित्य का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए इन संख्यावाचक समूहार्थक शब्दों को जानना विशेष रूप से उपयोगी है। नीचे कुछ प्रमुख संख्यावाचक समूहार्थक शब्द उदाहरण सहित दिए जा रहे हैं—

3. तीन से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
त्रिदेव तीनों देवता (ब्रह्मा, विष्णु और महेश)
त्रिगुण तीन गुण (सत्त्व, रज और तम)
त्रैलोक/त्रिलोक तीनों लोक (आकाश, पृथ्वी और पाताल)
त्रिऋण पितृऋण, ऋषिऋण और देवऋण
त्रिकाल भूतकाल, वर्तमानकाल, भविष्यकाल।
त्रिताप जठराग्नि (पेट की अग्नि), दावाग्नि (जंगल की अग्नि), बड़वाग्नि (समुद्र की अग्नि)।
त्रिदुःख दैहिक, दैविक और भौतिक तीन प्रकार के दुःख।
त्रिदोष आयुर्वेदशास्त्र के अनुसार वात, पित्त और कफ तीन दोष होते हैं।
त्रिकर्म संचित, प्रारब्ध और क्रियमाण।
त्रिदिव्यपदार्थ जीव, ब्रह्म और प्रकृति।
त्रिवायु शीतल, मन्द और सुगन्ध वायु।
त्रिराम परशुराम, रामचन्द्र और बलराम।
त्रिजीव जलचर, थलचर और नभचर।
त्रिकाण्ड ज्ञान, कर्म और उपासना।

4. चार से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
चतुर्वेद चारों वेद—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।
चतुर्ब्राह्मण ऐतरेय, शतपथ, गोपथ और साम।
चतुर्युग सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलियुग।
चतुर्वर्ण ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र।
चतुर्दशा जागृति, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय।
चतुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष।
चतुर्दिक पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।
चतुसृष्टि उद्भिज, अण्डज, स्वेदज और जरायुज।

5. पाँच से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
पंचतत्त्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश।
पंचदेव विष्णु, शिव, गणेश, दुर्गा और सूर्य।
पंचदोष काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार।
पंचकन्या अहल्या, द्रोपदी, तारा, मन्दोदरी और कुन्ती।
पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर।
पंच रत्न सुवर्ण, मोती, हीरा, लाल और नीलम।
पंचयम अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य।
पंचकोष अन्नमय, मनोमय, प्राणमय, ज्ञानमय और आनन्दमय। corr
पंचयज्ञ ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ, पितृयज्ञ, भूतयज्ञ और अतिथि यज्ञ।
पंचमाता जननी, आचार्य पत्नी, सास, जन्मभूमि और राजपत्नी।
पंचपिता जन्मदाता, उपनता (गुरु), अन्नदाता, परमपिता और श्वसुर।
पंचकर्म आकुंचन, प्रसारण, नमन, अवक्षेपण और उत्प्रेक्षण।

6. छह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
षडंग (शिक्षा) शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष।
षट्शास्त्र न्याय, योग, मीमांसा, वेदान्त, वैशेषिक और सांख्य।
षड्गुण ज्ञान, सुख, प्रयत्न, स्पर्द्धा, इच्छा और दुःख।
षड्रस मीठा, खट्टा, कड़वा, तिक्त, कषाय और क्षार।
षड्दुःख गर्भ, जन्म, क्षुधा, जरा (बुढ़ापा), रोग और मृत्यु।

7. सात से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
सप्तर्षि कश्यप, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज और गौतम।
सप्तवार सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।
सप्तद्वीप शाल्मली, कौंच, शाक, पुष्कर, कुश, प्लक्ष और जम्बू।
सप्तसागर क्षीर, दधि, घृत, इक्षु, मधु, मदिरा और लवण।

8. आठ से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
अष्टधातु सोना, चाँदी, ताँबा, पीतल, लोहा, सीसा, राँग और जस्ता।
अष्टवसु पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, सूर्य, चन्द्र और नक्षत्र।
अष्टांग अणिमा, गरिमा, लघिमा, महिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व।

9. नौ से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
नवदुर्गा शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी दुर्गा और सिद्धिदात्री।
नवधा भक्ति कीर्तन, स्मरण, श्रवण, पादसेवन, अर्चन, वन्दन, साख्य, दास और आत्मनिवेदन।
नवग्रह सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु।
नवरस श्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शान्त।

10. दस से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
दशधर्म क्षमा, दम, आस्तेय, धृति, शौच, धी, इन्द्रियनिग्रह, विद्या, सत्य और अक्रोध।
दशदिशाएँ पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान, आग्नेय, वायव्य, नैर्ऋत्य, ऊपर (आकाश), नीचे (पृथ्वी)।

11. ग्यारह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
 एकादश प्राण प्राण, अपान, व्यान, समान, उदान, नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त, धनंजय और आत्मा।

12. बारह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
द्वादशभूषण नूपुर, किंकणी, हार, नथ, चूड़ी, अँगूठी, शीशफूल, बिन्दी, कंकण, कण्ठश्री, टीका और बाजूबन्द।
द्वादशराशि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन।

14. चौदह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
चौदह रत्न श्री, रम्भा, विष, वरुणी, अमृत, शंख, ऐरावत, धनुष, धनवन्तरि, कामधेनु, कल्पवृक्ष, चन्द्रमा, उच्चैःश्रवा और कौस्तुभमणि।
चतुर्दशलोक भूः, भुवः, महः, जनः, तपः, सत्य, तल, अतल, वितल, तलातल, रसातल और पाताल।
चतुर्दशविद्या ब्रह्मज्ञान, रसायन, श्रुति, वैदिक, ज्योतिष, व्याकरण, धनुष, जलतरंग, संगीत, नाटक, घुड़सवारी, कोशशास्त्र, चोरी और चातुर्य।

16. सोलह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
सोलह श्रृंगार अंगशौच, मज्जल, दिव्यवस्त्र, महावर, केश, माँग, ठोड़ी, माथा, मेहन्दी, उबटन, भूषण, सुगन्ध, मुखराज, दन्तराग, अधरराग और काजल।
षोडश संस्कार गर्भाधान, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, चूड़ाकर्म, अन्नप्राशन, कर्णवेध, उपनयन, वेदारम्भ, समावर्तन, विवाह, वानप्रस्थ, संन्यास और अन्त्येष्टि।

18. अठारह से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
अठारह पुराण ब्रह्म, विष्णु, शिव, पद्म, श्री, भागवत, नारद, मार्कण्डेय, अग्नि, भविष्य, ब्रह्मवैवर्त, वाराह, स्कन्द, वामन, कूर्म, मत्स्य, गरुड़ और ब्रह्माण्ड पुराण।

24. चौबीस से संबंधित शब्द

शब्द समूह का अर्थ
चौबीस अवतार सनत्कुमार, वाराह, नारद, नरनारायण, कपिल, दत्तात्रेय, यज्ञपुरुष, ऋषभ, पृथु, मत्स्य, कूर्म, धनवन्तरि, व्यास, मोहिनी, नृसिंह, वामन, परशुराम, हंस, कृष्ण, राम, हयग्रीव, बुद्ध और कल्कि।

Related posts

Leave a Comment