📚 अनेकार्थक शब्द
हिंदी व्याकरण में अनेकार्थक (Homonyms) शब्द एक महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थक शब्द कहते हैं। इन शब्दों का अर्थ उनके प्रयोग और वाक्य के संदर्भ के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
सरल शब्दों में—
एक शब्द के अनेक अर्थ हों, तो वह अनेकार्थक शब्द कहलाता है।
अनेकार्थक शब्दों का ज्ञान भाषा को समझने और उसका सही प्रयोग करने के लिए आवश्यक है। हिंदी व्याकरण के साथ-साथ विभिन्न स्कूल परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अनेकार्थक शब्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
अनेकार्थक शब्द की परिभाषा
जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थक शब्द कहते हैं।
उदाहरण के लिए ‘कर’ शब्द को देखें। इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं—
- कर — हाथ
- कर — टैक्स
- कर — किरण
इसी प्रकार ‘फल’ शब्द के भी अलग-अलग अर्थ हैं—
- फल — खाने का फल
- फल — परिणाम
- फल — लाभ
इस प्रकार एक ही शब्द अलग-अलग संदर्भों में अलग अर्थ प्रकट करता है।
नीचे महत्वपूर्ण अनेकार्थक शब्दों की सूची दी जा रही है, जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
| शब्द | अर्थ (अनेकार्थी शब्द) |
|---|---|
| अंक | गिनती के अंक, भाग्य, गोद, चिह्न, रूपक के दस भेदों में से एक, नाटक का अध्याय |
| अंबर | वस्त्र, आकाश, कपास, एक सुगंधित द्रव्य, अभ्रक। |
| अपराध | भूल, कसूर, दोष, कानून का उल्लंघन। |
| अम्बुज | कमल, शंख, मोती। |
| अवधि | समय की सीमा, काल, नियत समय। |
| अंकोर | दोपहरी, रिश्वत, भेंट, गोद, कलेवा |
| अक्रूर | कृष्ण के चाचा, मित्र, कोमल स्वभाव वाला |
| अचल | अटल, पहाड़, निश्चल, स्थिर, वृक्ष, पार्वती |
| अजया | बकरी, भाँग, विजया |
| अज | दशरथ के पिता, बकरा, अजन्मा, शिव, ब्रह्मा, मेषराशि, जीव, आत्मा, कामदेव |
| अच्युत | स्थिर, विष्णु, कृष्ण, अपतित |
| अदिति | पृथ्वी, प्रकृति, देवताओं की माता, रक्षा, देवलोक, वाणी |
| अमृत | जल, दूध, अमर, अन्न, सुधा, पारा, प्रिय, सुन्दर, आत्मा, शिव, घी, धन |
| अक्षर | वर्ण, ईश्वर, स्थिर, आत्मा, शिव, विष्णु |
| अधर | होंठ, आकाश, अनाधार, नीच, बुरा, चंचल |
| अब्द | बादल, वर्षा, मेघ, आकाश, साल |
| अब्ज | कपूर, अरब की संख्या, कमल, चन्द्रमा, शंख |
| अपेक्षा | आशा, आवश्यकता, इच्छा, आकांक्षा, लालच, अनुरोध, भरोसा, तुलना |
| अनन्त | अन्तहीन, शेषनाग, लक्ष्मण, आकाश, विष्णु |
| अरुण | सूर्य का सारथी, तड़का, सिन्दूर, केसर, लाल, सूर्य, गरुड़ |
| अतिथि | मेहमान, अग्नि, आगन्तुक, अभ्यागत, अपरिचित, संन्यासी, |
| अरस | आकाश, नीरस, आलस्य, महल, रसशून्य, अनाड़ी, सुस्ती |
| अन्तर | फर्क, भीतर, अन्तरिक्ष, समय, व्यवधान |
| अपवाद | किसी नियम के विपरीत, निन्दा, कलंक, विरोध, आदेश, आज्ञा |
| अर्क | सूर्य, सत्त्व, ताँबा, बिजली की चमक, स्फटिक, मदार, क्वाथ (काढ़ा), रविवार |
| अर्थ | धन, प्रयोजन, तात्पर्य, कारण, लिए, निमित्त, फल, वस्तु, अभिप्राय, प्रकार |
| अलि | सखी, भ्रमर, कोयल, बिच्छू, मदिरा, कौवा, कोयल, सहेली |
| अवि | सूर्य, पहाड़, पर्वत, मेष, वायु, कम्बल, आक, बरकरी, |
| अहि | दुष्ट, सूर्य, साँप, राहु, पृथ्वी, जल, बादल |
| आन | दूसरा, क्षण, शपथ, टेक, सीमा, बनावट, लज्जा, प्रतिज्ञा, विचार |
| आम | मामूली, सामान्य, एक फल, अपक्व, आँव, कच्चा |
| आत्मज | पुत्र, कामदेव, बेटा |
| आराम | विश्राम, एक प्रकार का दण्डक वृत्त, फुलवाड़ी, वाटिका |
| आतुर | उत्सुक, उतावला, रोगी, कमजोर, दुःखी, आहत, पीड़ित, व्यग्र, व्याकुल |
| इतर | अन्य, नीच, चरस, अन्त्यज, अवशेष, बाकी, साधारण, दूसरा |
| अलि | बिच्छू, पंक्ति, बाँध, सेतु, भ्रमरी, सखी |
| असुग | मन, वायु, वाण |
| इन्दु | गणित में एक की संख्या, चन्द्रमा, कपूर |
| उर्मी | लहर, वेग, भंग, भ्रान्ति, भूल, पीड़ा, तरंग, प्रकाश, |
| उरु | जाँघ, विशाल, श्रेष्ठ, विस्तीर्ण, अधिक मूल्यवान, जाँच |
| ऐन | कस्तूरी, घर, पूर्ण, आँख, उपयुक्त, ठीक |
| ओस | गीला, गोद, धरोहर, बहाना, जिमीकन्द |
| कंज | कमल, सिर के बाल, अमृत, ब्रह्म, केश |
| कर | हाथ, टैक्स, सूँड़, किरण, ओला, विषय, छल, युक्ति, काम |
| कनक | सोना, धतूरा, गेहूँ, आटा, खजूर, नागकेसर, पलास |
| कल | मशीन, चैन, आने वाला कल, बीता हुआ कल, शान्ति, सुन्दर |
| कन्द | जड़, मिश्री, बादल, समूह, सूरन, गाँठ, शोथ |
| काम | कार्य, इच्छा, कामना, अनुराग, चार पुरुषार्थों में एक पुरुषार्थ काम |
| कटाक्ष | आक्षेप, तिरछी चितवन, व्यंग्य |
| काल | समय, शत्रु, यमराज, अवसर, अकाल |
| कर्ण | कान, कुन्ती का पुत्र, समकोण त्रिभुज के सामने की भुजा |
| कुशल | चतुर, योग्य, कुश लाने वाला, क्षेम (खैरियत), |
| कौशिक | विश्वामित्र, सपेरा,इन्द्र, उल्लू, नेवला |
| कृष्ण | भगवान कृष्ण, काला, वेदव्यास |
| केतु | एक ग्रह, ध्वजा, ज्ञान, पुच्छल तारा, प्रकाश |
| खर | गधा, दुष्ट, तिनका, गर्व, खच्चर, कौआ, रावण के भाई का नाम |
| खग | पक्षी, बाण, गन्धर्व, ग्रह, सूर्य, चन्द्रमा, देवता, वायु |
| खल | दवा कूटने का पात्र, धतूरा, दुष्ट |
| गुरु | शिक्षक, बड़ा, माता-पिता, भारी, छन्द में दीर्घ |
| गण | समूह, छन्दों में तीन वर्णों का समूह, शिव के अनुचर |
| गति | चाल, मोक्ष, हालत, गमन, परिणाम, ज्ञान, प्रमाण, मुक्ति, कर्मफल, दशा |
| गोपाल | गाय पालने वाला, कृष्ण, ग्वाला, किसी लड़के का नाम |
| गौतमी | हरिणी, गोदावरी नदी, गौरोचन, गौतम ऋषि की पत्नी, अहल्या, दुर्गा |
| गौतम | गौतम बुद्ध, महर्षि, द्रोणाचार्य के साले |
| घन | हथौड़ा, बादल, बड़ा, मेघ, समूह, विस्तार, अभ्रक |
| घट | शरीर, घड़ा, कम, कला, जलपात्र, पिण्ड, मन, हृदय, स्तन |
| घटना | कट सहना, साँस लेने में कठिनाई, पाँच का मध्य भाग |
| चक्री | विष्णु, गाँव का पुरोहित, चकवा पक्षी, कुम्हार, कौआ |
| चक्र | कुम्हार का चाक, विष्णु का अस्त्र, वायु का भँवर, दल, पहिया |
| चर | विवरण करने वाला, पशुओं के चरने का स्थान, जासूस |
| चपला | चंचल स्त्री, लक्ष्मी, बिजली, मदिरा, जीभ, भाँग |
| चश्मा | स्रोत, ऐनक, सोत |
| चारा | पशुओं का भोजन, जिस वस्तु को बंसी में लगाकर मछली फँसाई जाती है, उपाय, आचरण, घास, |
| चाप | धनुष, दबाव, परिधि का एक भाग, धनु राशि |
| छन्द | काव्य, बहाना, छल, मत, युक्ति, रंग-ढंग, अभिप्राय, कविता |
| जर | जल, जड़, ज्वर, जरा, वृद्धावस्था |
| छाजन | छप्पर, वस्त्र, अपरस, खपरैल की छवाई, आच्छादन |
| जड़ | अचेतन, स्तब्ध, चेतनहीन, मूक, गूँगा, मूल, मूर्ख, हठी |
| जलज | सीप, मोती, कमल, शंख, सेवार |
| जीव | जन्तु, जीविका, जीवात्मा, प्राणी |
| जालक | जाल, झरोखा, गवाक्ष, चिड़ियों का घोंसला |
| जीवन | जिन्दगी, प्राणधारण, वायु, जल, वृत्ति, पानी, घी, मज्जा |
| जया | दुर्गा, पार्वती, पताका, त्रयोदशी, हरी दूब, ध्वजा, हड़ |
| जोड़ | योग, गाँठ, मेल, समानता, एक प्रकार की दो वस्तुएँ |
| टीका | तिलक, व्याख्या, धब्बा, चेषक आदि की टीका, बदनामी का टीका |
| ठाकुर | स्वामी, जाति विशेष, भगवान, नाई, बड़ा |
| ढाल | रक्षक, उतार, ढार, ढंग, धातुओं की ढलाई, ढलुवाँ भूमि, प्रकार, रीति |
| तारा | बृहस्पति की स्त्री, नक्षत्र, बालि की स्त्री, आँख के बीच की काली पुतली। |
| ताल | संगीत का ताल, झील, तालाब, ताड़ का वृक्ष। |
| तीर | बाण, समीप, नदी का किनारा, किनारा, तट। |
| तात | पिता, पूज्य, गुरु, मित्र, भाई। |
| तक्षक | बढ़ई, सर्प विशेष, विश्वकर्मा, सूत्रधार |
| द्रोण | द्रोणाचार्य, कौआ, नाव, दोना। |
| दिवा | दिवस, दिन, दीपक, बाईस अक्षरों का एक वर्ण वृत्त। |
| दहर | कुण्ड, नरक, छोटा भाई, छछून्दर, चूहा, बालक। |
| धन | सम्पत्ति, जोड़, लाभ, स्त्री, द्रव्य, पूँजी, चौपायों का समूह। |
| धर्म | सम्प्रदाय, स्वभाव, कर्तव्य, प्रकृति। |
| धारा | सेना, नियम, सन्तान, पानी का झरना, धार, झुण्ड। |
| नाक | इज्जत, एक फल, नासिका, स्वर्ग, अन्तरिक्ष, आकार, मान, प्रतिष्ठा। |
| नाग | सर्प, बादल, हाथी, नागवल्ली, एक पर्वत। |
| निशाचर | चोर, राक्षस, उल्लू, सियार, प्रेत, भूत, सर्प, बिल्ली, महादेव। |
| नागर | नागरिक, चतुर, नागरमोथा, सोंठ, पौर, सभ्य व्यक्ति, नारंगी। |
| पत्र | चिट्ठी, पत्ता, पन्ना, आवरण। |
| पानी | जल, चमक, इज्जत, शस्त्र की धार। |
| पर | ऊपर, दूसरा, पंख, किन्तु, पराया। |
| पास | उत्तीर्ण, निकट, पसन्द, परिचय-पत्र। |
| फल | परिणाम, लाभ, सन्तान, खाने वाला फल, हल। |
| बहार | एक राग, वसन्त,आनन्द। |
| बलि | एक राजा, पितरों को दिया गया भोग, उपहार, न्यौछावर, बलिहारी। |
| बिम्ब | चन्द्रमण्डल, छाया, बाँबी, घेरा, सूर्य। |
| बल | सेना, बलराम, शक्ति, पार्श्व, बगल, लपेट, ऐंठन, सिकुड़न, अन्तर। |
| भा | शोभा, बिजली, चमक, किरण, प्रभा, कान्ति। |
| भूत | पंचभूत, प्रेत, बीता हुआ समय, मृत शरीर, तत्त्व, सत्य। |
| भाव | मनोविकार, विचार, अभिप्राय, दर, श्रद्धा। |
| मधु | वसन्त, पराग, शहद, चैत्रमास, ऋतु, शराब। |
| मद | मस्ती, नशा, हाथी के मस्तक का स्त्राव, गर्व, कस्तूरी। |
| माधव | विष्णु, बैसाख महीना, वसन्त ऋतु, श्रीकृष्ण। |
| मूल | एक नक्षत्र, जड़, कन्द, पूँजी, आरम्भ, पास, समीप। |
| मुद्रा | छापा, सिक्का, आकृति, कुण्डल, चिह्न, अँगूठी। |
| रंग | आनन्द, सातों रंग, विलास, नाटक का प्रदर्शन। |
| रसाल | आम, मीठा, ईख, रसीला, कटहल, गेहूँ, अमल बेंत। |
| रम्भा | एक अप्सरा, केला, वेश्या, कदली, गौरी, उत्तर दिशा। |
| रक्त | केशर, खून, लाल, कुंकुम, ताँबा, कमल, सिन्दूर, रुधिर। |
| राशि | मेष-वृष आदि 12 राशियाँ, समूह, ढेर, पुंज, समुच्चय। |
| वन | जंगल, पानी, वाटिका, भवन। |
| वंग | कपास, राँग। |
| वर्ण | अक्षर, चतुर्वर्ण्य, रंग, भेद, रूप। |
| विषय | विचारणीय भाव, भोग, बारे में, विलास। |
| वार | दिन, द्वार, रोक, अवसर, आक्रमण। |
| वृत्त | हाल, गोल-घेरा, चरित्र। |
| विधि | भाग्य विधाता, ईश्वर, रीति, कार्यक्रम, योजना, प्रकार, कानून, संगति। |
| विहंग | बाण, बादल, विमान, पक्षी, सूर्य, चन्द्रमा, देवता। |
| शरभ | एक मृग, टिड्डी, सिंह, ऊँट, हाथी का बच्चा, विष्णु। |
| शर | बाण, तीर, नरकट, सरकण्डा, जल, पाँच की संख्या, रूस। |
| सरि | नदी, सरिता, समता, माला, बराबरी, सदृश। |
| सार | लाभ, उत्तम, पत्नी का भाई, रस, रक्षा, जुआ, तलवार, तत्त्व। |
| सारंग | मोर, भ्रमर, कपूर, कामदेव, कोयल, शंख, पपीहा, हाथी, सिंह, राजहंस, धनुष, मधुमक्खी, कमल, भूषण, हिरन, बादल, पानी । |
| सिता | शकर, गोरोचन, चाँदी, सफेद दूब, चमेली, चाँदनी। |
| सूर | अन्धा, एक कवि, सूर्य, वीर, अर्क, मदार, आचार्य, पण्डित। |
| हर | प्रत्येक, हरण करना, शिव, गणित में अंश के नीचे वाली संख्या। |
| सैन | संकेत, बाजपक्षी, सेना, इंगित, लक्षण, चिह्न। |
| सूत | धागा, पौराणिक, सारथी, बढ़ई, सूत्रकार, सूर्य, पारा। |
| हार | माला, गले का आभूषण, पराजय। |
| हरि | हवा, सर्प, सिंह, आग, कामदेव, हंस, मेढक, चाँद, हरा रंग, विष्णु, इन्द्र, बन्दर। |
| हंस | आत्मा, योगी, सूर्य, सरोवर का पक्षी, श्वेत, घोड़ा,। |
| हेम | सोना, तुषार, पीला रंग, इज्जत। |
| क्षेत्र | शरीर, खेल, स्त्री, तीर्थ, गृह, प्रकृति,। |
