Dhanteras Upay: सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन करें ये उपाय

धनतेरस को शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय

धनतेरस को नए बर्तन या नई चीजें खरीदने की परंपरा है। यह पर्व हमें अपनी सुख समृद्धि में बढ़ोतरी करने की शिक्षा देता है। इस दौरान यदि पूजा पाठ से संबंधित कार्य किए जाएं, तो दीपावली शुभ हो जाती है।

धनतेरस दीपावली के पूर्व आने वाला ऐसा त्यौहार है, जिसमें हम अपनी सुख समृद्धि और संपन्नता में बढ़ोतरी के लिए कुछ क्रियाएं करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि यदि धनत्रयोदशी यानी धनतेरस से लेकर दीपावली तक कुछ उपाय लगातार किए जाएं, तो हमारे जीवन में लक्ष्मी का वास हमेशा के लिए रहेगा। इस दीपावली आप भी नीचे बताए गए उपायों को करके वर्षात एवं आने वाले वर्ष को सुखी बना सकते हैं। यह उपाय धनतेरस से दीपावली अर्थात 3 दिन तक किया जा सकता है। अगर धनतेरस से दीपावली तक घर के मुख्य दरवाजों व अन्य सभी दरवाजों पर त्रिपुंड बनाएं, जो तीन चंद्रमा के समान होता है,तो आपके घर लक्ष्मी की कृपा होगी।

सामग्री : पीसी हुई हल्दी 10 ग्राम, चंदन इत्र आधा ग्राम, केसर 250 मिलीग्राम, गंगाजल में घिसा हुआ चंदन लगभग 10 से 15 ग्राम,सत्व गिलोय 5 ग्राम,त्रिवंग भस्म 3 ग्राम, चांदी भस्म 500 मिलीग्राम, मेंहदी पिसी 5 ग्राम लें। इन सामग्रियों को मिलाकर लेप तैयार कर लें। यह न तो बहुत गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला हो।

धनतेरस के दिन घर, दुकान अथवा व्यवसायिक प्रतिष्ठान की धुलाई कर ले। फिर आप स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र पहन ले। किसी शिव मंदिर में जाकर, विशेषकर जहां शिवलिंग हो, उस लेप से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं और प्रार्थना करें। इस दौरान आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। प्रार्थना में अपने लिए मंगल कामना करें। इसके बाद शेष बचे लेप से घर के मुख्य दरवाजे एवं अन्य द्वारों पर आगे पीछे बीचो-बीच त्रिपुंड बनाएं। उसके बाद भी यदि लेप शेष रह जाए, तो घर के सभी सदस्यों के माथे पर त्रिपुंड के आकार में लेप लगा दें। इस प्रयोग को धनत्रयोदशी, नरक चतुर्दशी और दीपावली के दिन करें।

1) अगर आप धनत्रयोदशी को अपने अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो इस उपाय को भी देखा जा सकता है। दीपावली की रात्रि को पूजन के बाद उड़द 125 ग्राम, काले तिल 125 ग्राम,गुड़ 125 ग्राम,5 सूखे नारियल में तीनों वस्तुओं को भर लें।

अब एक-एक कर गिरी के गोलों को हाथ में रखकर घर के सामने जाकर ऊपर से नीचे सात बार उतारें और फिर किसी गंदे जलाशय में इन पांचों नारियलों को फेंक दें। इस उपाय को करने के बाद गणेश-लक्ष्मी एवं भोलेनाथ से प्रार्थना करें कि पूरे वर्ष हमारे घर परिवार में सुख शांति बनी रहे और आर्थिक अभाव दूर हो। यह प्रयोग सकारात्मक परिणाम देगा।

2) इसी तरह एक और सरल उपाय आप कर सकते हैं कि धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन सूर्यास्त के समय तिल अथवा सरसों के तेल का दीपक घर के दरवाजों पर पान के पत्तों पर रखकर तीनों दिन जलाने से पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मां लक्ष्मी का आपको आशीर्वाद मिलता है।

कुल मिलाकर कुछ छोटे-छोटे उपायों से भी धनतेरस के दिन कुबेर और लक्ष्मी का आशीर्वाद पाया जा सकता है। हालांकि इस दिन अपने घर में धातु का कुछ सामान खरीदने एवं उनकी विधिवत पूजा करने का विधान है, जिसकी आधुनिक जीवन में भी महत्ता बताई गई है।

अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करें तो स्वयं कुबेर रहेंगे आपके पास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस शनिवार को है और स्थितियां भी खरीददारी के अनुकूल है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करें, तो शुभ होगा –

1. मेष राशि के जातक तांबे के बर्तन और मूंगे या लाल रंग के लक्ष्मी-गणेश खरीदें।

2. वृष राशि वालों को चमकदार पॉलिश वाले बर्तन, चांदी या हीरा, पीले रंग की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा खरीदना चाहिए।

3. मिथुन राशि के जातकों को कांसे का बर्तन और हरे रंग के लक्ष्मी-गणेश खरीदना लाभप्रद रहेगा।

4.
इसी तरह कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी के बर्तन, सिल्वर कलर से रंगे लक्ष्मी-गणेश शुभ होंगे।

5. सिंह राशि के जातक तांबा या सुनहरे पॉलिश के बर्तन,सुनहरे रंग के लक्ष्मी-गणेश खरीदे, तो लाभ होगा।

6. कन्या राशि के जातकों के लिए कांसे का बर्तन, हरे रंग के लक्ष्मी-गणेश के साथ श्री यंत्र घर में लाना अच्छा रहेगा।

7. तुला राशि वाले यदि इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सिल्वर के बर्तन एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस के लक्ष्मी-गणेश की खरीदारी करें, तो उन्हें लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि वालों को तांबे का बर्तन,सोने के आभूषण,लाल रंग के लक्ष्मी-गणेश की खरीदारी फलेगी।

9. धनु राशि के जातक को पीतल के बर्तन,सोने के आभूषण,सुनहरे रंग या पीतल के लक्ष्मी-गणेश शुभ फल देंगे।

10. मकर राशि वालों को लोहे का बर्तन नीलवर्ण याश्याम वर्ण के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना ठीक रहेगा।

11. कुंभ राशि वालों के लिए भारी वाहन, मिश्रित धातु के बर्तन और लक्ष्म-गणेश की सुनहरी प्रतिमा शुभ होगा।

12. मीन राशि वाले यदि पीतल के बर्तन,सोने-चांदी के आभूषण ,सुनहरे रंग से रंगे लक्ष्मी-गणेश खरीदें तो शुभ होगा।

Related posts

Leave a Comment