ज्योतिष

जानिए, राशि के अनुसार व्यक्तियों की सेहत और खान-पान पर क्या प्रभाव पड़ता है

जाने, राशि के अनुसार व्यक्तियों के स्वास्थ्य और खानपान पर होने वाले असर, हर राशि के व्यक्तियों का स्वभाव उनकी राशि के अनुसार होता है। इसी तरह उनके खानपान की पसंद भी अलग अलग होती है।

राशियों से न सिर्फ हमारा भविष्य पता चलता है, बल्कि अगर राशि सही हो, तो जीवन से जुड़ी हर बात जानी जा सकती है। इसी तरह राशि के स्वास्थ्य और खानपान पर होने वाले असर को भी जाना जा सकता है। आइए जानते हैं इस संबंध में कुछ बातें :

राशि के अनुसार व्यक्तियों के स्वास्थ्य और खानपान पर होने वाले असर

1) मेष राशि व्यक्ति के सिर, खोपड़ी, बाहरी कान, नाक और चेहरे की त्वचा पर अधिकार रखती है। इसलिए इस राशि के जातक प्रायः सिर से संबंधित परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं। अगर ऐसे व्यक्ति क्रोधित हों, तो उनका रक्तचाप बढ़ जाता है और सिर में दर्द होने लगता है। इन्हें माइग्रेन भी परेशान करता है।

2) बात करें वृष राशि के जातकों की, तो खानपान के ये बहुत शौकीन होते हैं। इस वजह से इनकी तोंद निकल आती है और मोटापा और वजन भी बढ़ जाता है। गले की समस्या बराबर इन्हें तंग करती है।

3) मिथुन राशि वालों का नियंत्रण नाड़ी तंत्र पर रहता है। यही कारण है कि वे कम समय में अधिक से अधिक कार्य करना चाहते हैं। इसलिए सारा दबाव नाड़ी तंत्र पर पड़ता है और उनके हाथ,बांहें,कंधे और फेफड़े में समस्या आती है। पर उनका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक भी हो जाता है।

4) कर्क राशि वाले जातकों को बदहजमी,पेट आदि की समस्याएं हमेशा परेशान करती हैं। इस राशि का अधिकार गाल, आंखों, पेट तथा चेहरे पर होता है, इसलिए वे भावनात्मक समस्याओं से भी परेशान रहते हैं।

5) अगर सिंह राशि के जातकों को देखा जाए, तो यह राशि उनके हृदय और रक्त संचालन पर अधिकार करती है। इसलिए ऐसे लोग अधिकतर दिल की समस्याओं से पीड़ित होते हैं। उन्हें ताजा हवा, भ्रमण तथा जॉगिंग नियमित रूप से करना चाहिए।

6) तुला राशि वाले जातक सौंदर्य एवं बुद्धि के धनी होते हैं। उनकी राशि शारीरिक त्वचा अच्छी रहती है ,किंतु कील – मुहांसों से परेशान रहते हैं। ताजे फल, ताजी हरी सब्जियां, कच्चे अनाज का सेवन उनके लिए लाभप्रद होता है।

7) वृश्चिक राशि वाले जातक बड़ी आंत की समस्या से परेशान रहते हैं। इन्हें फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

8) धनु राशि वालों का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए किसी भी बीमारी या पीड़ा से ग्रस्त होने पर वे जल्दी ठीक हो जाते हैं।

9) मकर राशि के जातक पित्ताशय की सूजन, घुटने के दर्द आदि से प्रायः ग्रस्त रहते हैं। टहलना व पैदल भ्रमण करना हानिकारक हो सकता है।

10) कुंभ राशि के जातकों को स्टार्च युक्त भोजन भाता है। जैसे पास्ता,पर यही खाना जरूरत से ज्यादा लेने पर उनके लिए समस्या हो जाती है।

11) मीन राशि के जातक भोजन प्रेमी तो होते हैं, पर इनका पाचन तंत्र कमजोर होता है। लिहाजा इन्हें फलों के नियमित सेवन की सलाह दी जाती है और भारी जलपान करना चाहिए।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please disable your Adblock and script blockers to view this page