जानिए हथेली में पाए जाने वाले कुछ विशेष चिन्ह और उनका शुभ और अशुभ प्रभाव

हथेली में पाए जाने वाले कुछ विशेष चिन्ह और उनका शुभ और अशुभ प्रभाव

हथेली में होते है कुछ विशेष चिन्ह जो देते शुभ और अशुभ फल

हाथ की रेखाओं के अलावा हथेली में कुछ विशेष चिन्ह भी होते हैं। ये चिन्ह जिस रेखा पर स्थित होते हैं, उसी के अनुरूप शुभ फल भी देते हैं…

हथेली में धब्बा

हथेली में किसी प्रकार का धब्बा होना शुभ संकेत नहीं होता। यह निशान बीमारी को दर्शाता है। यदि यह धब्बा लाल रंग में मस्तिष्क रेखा पर मौजूद हो, तो चोट लगने की आशंका रहती है। यही निशान स्वास्थ्य रेखा पर स्थित हो, तो जातक को शारीरिक कष्ट रहेगा।

त्रिशूल का चिन्ह

हथेली में त्रिशूल का चिन्ह शुभ माना गया है। यह निशान जिस रेखा पर स्थित हो, उस रेखा की गुणवत्ता और प्रभाव में वृद्धि होती है। क्योंकि सामुद्रिक ज्योतिष में त्रिशूल को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है।अगर यह निशान मंगल पर्वत पर स्थित हो, तो शिवयोग बनता है। शिवयोग का प्रभाव जातक को धनवान, गुणवान और प्रतिष्ठित बनाता है।

छतरीनुमा निशान

छतरीनुमा निशान जिनकी अंगुली में हो, ऐसे व्यक्ति लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। लेकिन इनकी उदारता और परोपकार की भावना का लोग अनुचित फायदा भी उठाते हैं। ये कला के क्षेत्र में सफल होते हैं।

स्वास्तिक का चिन्ह

जिनकी हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह हो, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। अगर आपकी हथेली पर भी यह निशान है, तो यह धनवान बनाएगा।

कमल का निशान

यदि हथेली पर कमल का निशान है, तो यह विष्णु योग बनाता है। जिनके हाथों में यह निशान पाया जाता है, वे भाग्यशाली होते हैं। उन पर भगवान विष्णु की कृपा रहती है। ये जातक हर प्रकार के सांसारिक सुखों का भोग करते हैं। ऐसे जातक कुशल वक्ता भी होते हैं। अपनी वाकपटुता से लोगों को रिझाने में कामयाब होते हैं।

तराजू का निशान

अगर आपकी हथेली में तराजू का निशान है, तो समझिए आपके जीवन में अच्छा धनयोग है। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। यह निशान भौतिक सुख-संपदा का बोध कराती है।

सूर्य और हाथी का निशान

इन चिन्हों के अलावा हाथों में और भी कई निशान हैं, जिनका शुभ-अशुभ प्रभाव होता है। जैसे, सूर्य और हाथी का निशान। इसमें हाथी का निशान यदि शुक्र पर्वत पर हो, तो यह बह्म योग बनाता है। जो जातक को ज्ञानी, बुद्धिमान और कुशल वक्ता बनता है।

Related posts

Leave a Comment