जानें, कौन-सा रुद्राक्ष धारण करें व उनके लाभ

रुद्राक्ष करें रौद्र समस्याओं का नाश

रुद्राक्ष का एक दाना भी दिल को छू ले, तो समझिए कि पूरी माला जैसा असर करेगा। रुद्राक्ष शरीर की गर्मी को खींच लेता है। कुछ विद्वान मानते हैं कि रुद्राक्ष 21 मुखी तक होता है, लेकिन आमतौर पर चौदह मुखी का ही वर्णन मिलता है। इन्हें पहनने से अलग-अलग फायदे होते हैं।

रुद्राक्ष का हमारे जीवन में अपना एक अलग ही महत्व है। कभी इसकी माला मंत्र जप में कई गुना फल प्रदान करती है, तो कभी यह हमें किसी बीमारी से मुक्ति दिलाता है। रुद्राक्ष को धारण करने से अनेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। जानें किस रुद्राक्ष को धारण करने से कौन से देवता प्रसन्न होते हैं और क्या लाभ मिलता है-

कौन-सा रुद्राक्ष धारण करें

-एक मुखी रुद्राक्ष पुरातत्व का प्रकाशक है। माना जाता है कि एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने से सहज ही ईश्वर प्राप्ति हो जाती है।

-दो मुखी रुद्राक्ष अर्धनारीश्वर होता है। कहा जाता है कि इसे धारण करने से अर्धनारीश्वर प्रसन्न हो जाते हैं।

-तीन मुखी रुद्राक्ष की तीन अग्नियों के रूप वाला है। इसे धारण करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसे धारण करने से अग्नि की तृप्ति होती है।

-चार मुखी रुद्राक्ष पितामह ब्रह्मा के स्वरूप वाला है। इसे धारण करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसे महाज्ञान, शुद्धि और संपत्ति के लिए भी धारण किया जाता है।

-पंचमुखी रुद्राक्ष परब्रह्मा स्वरूप वाला होता है। इसके धारण करने के बाद शिवजी संतुष्ट होते हैं।

-छह मुखी रुद्राक्ष के देवता कार्तिकेय हैं। कुछ लोग इसका देवता गणेश को भी मानते हैं। लेकिन इसे धारण करने से दोनों ही देवता प्रसन्न होते हैं।

-सात मुखी रुद्राक्ष की देवता 7 माताएं हैं। सूर्य और सप्तऋषि भी इसके देवता है। इसके पहनने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है। अगर आपको लक्ष्मी की कृपा चाहिए, तो रुद्राक्ष धारण करें।

-आठ मुखी रुद्राक्ष की 8 माताएं देवी हैं। यह आठों ही वसु और गंगा को प्रसन्न करने वाले हैं। इनके प्रसन्न होते ही जीवन से सारे दुखों का नाश होता है और चारों ओर खुशियां ही खुशियां छा जाती है।

-नौ मुखी रुद्राक्ष के देवता भैरव और यमराज हैं। इसे धारण करने से मृत्यु का भय नहीं रहता।

-दस मुखी रुद्राक्ष की स्वामी दसों दिशाएं है। भगवान विष्णु भी इसके देवता है। इसे धारण करने से मनुष्य के सर्व गृह भी शांत रहते हैं। यदि ग्रह शांत रहें, तो फिर जीवन में क्लेश के कारण मानव समाप्त ही हो जाते हैं। इनके धारण करने से ग्रह शांत रहते हैं।

-एक दश मुखी रुद्राक्ष के देवता 11 रूद्र है। इंद्र भी इसके स्वामी कहलाते हैं। कुछ दान करने की अभिलाषा रही हो, लेकिन दान न कर पाए हो तो, 11 मुखी रुद्राक्ष शिखा में धारण करें। ऐसा करने से आपके मन में दवी दान करने की इच्छा जल्दी ही पूरी हो जाएगी। क्योंकि इसे पहनने से हजारों गौ दान का पुण्य मिलता है।

-बारह मुखी रुद्राक्ष महा विष्णु के स्वरूप वाले हैं। बारहों आदित्य किसके देवता है। इसे पहन लेने से किसी भी शस्त्र धारी और व्याघ्र इत्यादि का भय नहीं रहता। शासन करने की इच्छा करने वाले व्यक्ति को इसे धारण करने से लाभ होता है।

-तेरह मुखी रुद्राक्ष के देवता कामदेव हैं। यह काम और रस रसायन की सिद्धि प्रदान करने वाला है।

-चौदह मुखी रुद्राक्ष को सिर पर धारण करने से मान सम्मान मिलता है।

Related posts

Leave a Comment