Vastu Tips For Living Room : वास्तु व फेंगशुई के अनुसार लिविंग रूम (बैठकखाना) के निर्माण हेतु कुछ नियम

वास्तु व फेंगशुई के अनुसार लिविंग रूम (बैठकखाना) के निर्माण हेतु कुछ नियम

लिविंग रूम जहां बरसती हैं खुशियां

लिविंग रूम घर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां घर के सदस्य एक साथ बैठकर आपसी विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। आम भाषा में इसे लाउंज या बैठकखाना भी कहते हैं। बाहर से आनेवालों को भी सबसे पहले इसी जगह का दीदार होता है। कहते हैं कि बैठकखाने की साज-सज्जा से ही गृहस्वामी की संपन्नता एवं अभिरुचि का ज्ञान अतिथि को होता है। वास्तु व फेंगशुई में इस कक्ष के निर्माण हेतु कई नियम बताए गए हैं-

© लिविंग रूम के लिए वर्गाकार या आयताकार स्वरूप ठीक माना जाता है। इससे ‘ची’ ऊर्जा का सकारात्मक असर होता है। अगर रूम की डिजाइनिंग वास्तु अनुकूल नहीं है, तो यहां कोई पौधा लगा दें।

© वास्तु सिद्धांत के अनुसार, लिविंग रूम को उत्तर, पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम में बनाना चाहिए। लेकिन इस कक्ष में भी उत्तर-पूर्व की ओर खाली स्थान होना चाहिए। यह घर की तरक्की के लिए जरूरी है।

© उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान माना गया है। लिविंग रूम का इस दिशा में स्थित होना समृद्धि का सूचक है।

© लिविंग रूम की दिशा पूर्व ईशान एवं उत्तर दिशा अधिक उत्तम मानी गई है। जिससे सूर्य की किरणें इस कक्ष में सीधी आ सकें, इसके लिए इस कक्ष में उत्तर-पश्चिम, पूर्व की तरफ खिड़कियां और दरवाजे ज्यादा मात्रा में होने चाहिए।

© लिविंग रूम को घर के आगे के ही हिस्से में र ख ना चाहिए यानी मख्य दरवाजे के ठीक पीछे। बाहर से आनेवालों पर भी घर के इसी हिस्से का असर सबसे पहले पड़ता है।

© वास्तु सिद्धांत के मुताबिक इस कक्ष में भी उत्तर-पूर्व की ओर खाली स्थान होना चाहिए। सोफा सेट, बैठने के लिए कुर्सियों आदि को पश्चिम और दक्षिण की दीवारों के साथ ही लगाना चाहिए।

© फर्नीचर रखने की व्यवस्था कुछ इस तरह होनी चाहिए कि आने-जाने में किसी तरह की बाधा न आए। बीम के नीचे सोफा या कुर्सी हरगिज न रखें। घर में एल या यू शेप के फर्नीचर भी नहीं रखने चाहिए।

© इस कमरे को साफ-सुथरा तो होना ही चाहिए, यहां प्राकृतिक रोशनी और हवा आने की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

© लिविंग रूम को घर के अन्य कमरों के मुकाबले बड़ा होना चाहिए, क्योंकि यही वह जगह है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हैं।

© कमरे के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में कोई वॉटर बॉडी रखना फेंगशुई के अनुसार अच्छा माना जाता है। स्वास्थ्य, पैसा और ‘ची’ तीनों ही दृष्टि से इसे बेहतर माना जाता है।

© साज-सज्जा को मनमोहक रूप देने के लिए खुशी को इंगित करने वाले फोटो या पोस्टर लगाएं। जैसे उगते हुए सूर्य का फोटो या फैमिली फोटो भी लगा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment