नौकरी व व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

नौकरी व व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

नौकरी व व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय, बिगड़ते हुए काम भी सफल हो जाएंगे

प्रत्येक मनुष्य की इच्छा होती है कि वह अपने व्यवसाय, नौकरी, कार्यों तथा अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल करे। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं हो पाता। कई बार भाग्य के कारण बनते-बनते कार्य बिगड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में उसे मानसिक तनाव, चिंता क्षोभ, दुख एवं निराशा का सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थितियों से छुटकारा पाने और समस्त क्षेत्रों में सफलता के लिए गुरु तांत्रिक के आजमाएं हुए टोटकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफलता प्राप्ति के टोने-टोटके यहां प्रस्तुत है।

1. शुभ कार्य के लिए जाते समय प्रियंगु को दरवाजे के बाहर बिखेर दे। बिगड़ते हुए काम भी सफल हो जाएंगे।

2. एक सुपारी पर मौली लपेटकर इसे गणपति के रूप में स्थापित करके, पूजा करें। इसे कार्य में सफलता मिलेगी।

3. सरसों के तेल में दीपक में एक अखंडित लोंग डालकर निर्जन स्थान पर जला दें। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

4. अपनी दाहिनी भुजा में विधिपूर्वक आम का बांदा बांधने से कार्यों में सफलता मिलती है तथा पराजय का सामना नहीं करना पड़ता।

5. महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाते समय चमकीले लाल वस्त्र धारण करने से कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

6. अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हैं तो एक नारियल पर कुमकुम का तिलक करके अपने साथ ले जाएं। कार्य में सफलता मिलने पर उचित दक्षिणा के साथ उसे गणेश मंदिर में अर्पित कर दें।

7. नौकरी या साक्षात्कार के लिए जाने से पूर्व कपिला गाय को देसी गेहूं का आटा और गुड़ खिलाएं। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

8. कृष्ण पक्ष के किसी भी शनिवार को काले फर्श पर इमली के कोयले से शनि का यंत्र बनाएं। फिर काले तिल, काली उड़द और कच्ची घानी के सरसों के तेल से उसकी पूजा करके उसे अपने सिर से पैर पर 21 बार उतारकर किसी नदी में डाल दें। इससे भी कार्य में आ रही बाधा दूर होती है।

9. प्रातः काल भगवान शिव के आगे पांच बत्ती का दीपक जलाएं। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

10. शमशान क्षेत्र में उत्पन्न चावलों को हल्दी मिलाकर टीका तैयार करें। और किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले इस टीके को मस्तक पर लगा लें। इससे कार्य पूर्ण होने में कोई संशय नहीं रहता।

11. मुख्य द्वार पर 7 काली मिर्च रख दें। बाहर जाते हुए उस पर पैर रखकर बाहर निकलें और एक बार चल देने पर पुनः वापस ना आए। कार्य अवश्य पूरा होगा।

12. किसी मंदिर में नियमित रूप से अनाज के 7 दाने चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है।

13. चुटकी भर नमक घर के द्वार पर डालकर बाहर जाएं। कार्य सफल होगा।

14. प्रातः काल बिस्तर से उठने से पहले दाया पांव धरती पर रखें। सारा दिन उत्साह और सफलता के साथ व्यतीत होगा।

15. शुक्ल पक्ष के किसी भी गुरुवार को हल्दी की तीन पुड़िया बना लें। इनमें से एक नदी में प्रवाहित कर दें। दूसरी माता दुर्गा अथवा मां पार्वती के चरणों में रख दें। तीसरी अपने पास ही रखें। आपके सारे काम सफल होंगे। इस प्रकार ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत:- तांत्रिक बहल के टोटके और उपाय

Related posts

Leave a Comment